रविवार, 5 अगस्त 2018

भाजपा सरकार ने बर्बाद की एक पूरी पीढ़ी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के हालात को समझने के लिए कुछ और आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी है. यहां 70 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है और 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं. अगर खून की कमी और कुपोषण हो तो मानसिक विकास रुक जाता है और इसका असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ा है. इन हालात को दो तरीकों से समझना होगा एक तरफ तो मध्य प्रदेश में शिक्षा का ढांचा नहीं है, शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, दूसरी तरफ बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है, जिससे उनका मानसिक विकास रुक रहा है. हमारा मानना है कि भ्रष्ट सत्ताएं नहीं चाहती कि प्रदेश के नागरिक शिक्षा हासिल करें क्योंकि एक शिक्षित नागरिक सवाल पूछता है और ये सरकारें सवाल से बचना चाहती हैं. भाजपा सरकार ने अपने 14 साल के शासन में सुनियोजित तरीके से शिक्षा को बदहाली की तरफ धकेला है जिससे एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो गई है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें