
अखिल हार्डिया
वर्षो बाद गुजरात का प्रसिद्ध फ्लेमिंगो पक्षी (गुजरात का राज्य पक्षी) इंदौर के तालाब सिरपुर आया. आज जब मैं प्रति रविवार अनुसार बर्ड फोटोग्राफी करने सिरपुर तालाब पहुंचा लगभग एक घंटा अन्य पक्षिओ के फोटोग्राफ लेता रहा उसके बाद लगभग 9 बजे एक लम्बा सा पक्षी तालाब की और उड़ कर आता दिखाई दिया , पैर और गर्दन लम्बी होने से लंबा दिखाई दिया जिसके करीब आते ही मैं पहचान गया और साथ गए मेरे साथी फोटोग्राफर मोहन राजपूत को बताया कि यह तो फ्लेमिंगो है खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि मैंने पिछले 4 वर्षो में इसे कभी सिरपुर और आसपास के तालाबों में तो नहीं देखा, फिर क्या था बहुत दुरी पर होने पर भी मैंने उसके उड़ान के फोटो लेने शुरू कर दिए और ऐसा लगा जैसे वह फोटो खिचवाने ही आया हो पहले आसपास घूमा और एक अच्छी जगह देख कर हमारे से करीब 50 मीटर पर छोटे सिरपुर तालाब में उतर गया.मैंने फिर आसमान की और निगाह दौड़ाई शायद और भी आ रहे हों क्योकि यह पक्षी समूह में रहता है या कम से कम जोड़े में तो रहता ही है लकिन नहीं वह सिर्फ अकेला ही था. इस खूबसूरत पक्षी ने खूब फोटो खिचवाये कभी खुजाते ,पंख सफाई करते ,पानी में चलते हुए ,पानी पीती हुए ,चोंच खोलते हुए , एक पैर पर खड़े हुए आदि आदि.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें