रविवार, 1 जुलाई 2018

प्रेरणास्रोत प्रतिभाओं के माता-पिता का सम्मान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने लोगों के बुजुर्ग माता-पिता को यहां सम्मानित किया गया. जन मन विचार समिति द्वारा शनिवार शाम आयोजित समारोह में लांस नायक शहीद दिलीप सिंह लिंगवाल की माता सर्वेश्वरी लिंगवाल, कथक नृत्यांगना वी. अनुराधा सिंह के माता-पिता उर्मिला सिंह एवं राव बलराज सिंह, आकृति ग्रुप के सीएमडी हेमंत सोनी की मां भवानी बाई सोनी, शिक्षा जगत मे अहम योगदान देने वाली कवलजीत स्माइल की माता दलीप कोर पहावा को प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.  इस समारोह में मौजूद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, वरिष्ठ पत्रकार जगत नारायण नगीना, गिरजाशंकर ने बुजुर्गजनों को सम्मानित किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें