रविवार, 1 जुलाई 2018

फोन पर बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत


राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल पर करता हुआ रेलवे पटरी क्रास कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार देवास के रहने वाले राकेश परमार भोपाल में मजदूरी करता है. वह अपने भाई के साथ ऐशबाग में रहता है. राकेश मोबाइल पर बात करता हुआ जा रहा था, तभी ऐशबाग फाटक क्रास करते वक्त उसने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और पटरी क्रास करने लगा. इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद लोगों ने राकेश के भाई राजेश को सूचना दी. राजेश उसे एक निजी चिकित्सालय ले गया, जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.
हवलदार से झूमाझटकी, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी के हबीबगंज थाने में पदस्थ हवलदार रामसहाय बीते दिनों 10 नंबर मार्केट के समीप सड़क पर खड़े वाहन हटवा रहे थे, इस दौरान एक कार चालक कहीं गया था, जिसके चलते कार सड़क पर खड़ी थी. इसे देख हवलदार ने कार में व्हील लाग लगवा दिया. बाद में कार चालक आया तो उसने हवलदार के साथ झूमा-झटकी की और गाली गलौज करने लगा. बाद में चाबी छीनकर व्हील लाग खोला और कार लेकर भा गया. बाद में पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर एयरपोर्ट रोड गांधीनगर निवासी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हवलदार न ेआरोपी को पहचान लिया है.
तालाब में मिला लापता बच्चे का शव
राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र ें अरशद पिता फरीद नामक बालक दो दिन से लापता था. अरशद के पिता फरीद ने शिकायत कर बताया कि वह कक्षा तीसरी का छात्र था. वह लापता है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खोजबीन की तो बालक का शव बैरसिया के तरावली गांव के बाहर तालाब में मिला. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस को आशंका है कि किसी ने बालक को मारकर तालाब में फेंका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें