सोमवार, 2 जुलाई 2018

फरार ईनामी भू माफिया गिरफ्तार



20 हजार रुपए के फरार ईनामी भू-माफिया को शहर की मध्यप्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ाया गया आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था. पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है.  इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी की पहचान आशीष दास पिता गोपाल दास उम्र 48 वर्ष निवासी दशहरा मैदान उज्जैन मुंबई, के रूप में हुई है. 
पुलिस के अनुसार आशीष दास, पिनेकल ड्रीम प्रोजेक्ट का मुख्य कर्ता-धर्ता हैं. उसने कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है. वह बीते एक वर्ष से फरारी काट रहा था. आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर 20 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था.   फरारी के दौरान आरोपी आशीष ने मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, गोवा, चंडीगढ़ और अन्य कई राज्यों में समय बिताया था. एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें