मुख्यमंत्री ने कहा 4 जून को युवाओं को लोन बाटेगी सरकारमुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राज्य में 4 अगस्त को रोजगार मेला लगाया जाएगा और इस मेले में युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत लोन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं कि सभी डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस जैसे लक्ष्य के पीछे कोशिश करें, कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो आपकी रुचि से मेल खाते हों उनमें प्रयास करना चाहिए.
उन्होंने यह बात आज राजधानी के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में करियर काउंसिलिंग योजना के तीसरे चरण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम अपने जीवन में बड़े काम करने का संकल्प लो और बड़े काम बड़े मन व अच्छे चरित्र द्वारा हासिल किया जा सकता है. मैं हर कदम पर तुम्हारे साथ खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि मैं तुमसे यह कहने आया हूं कि तुम्हारा शिवराज मामा हर कदम पर तुम्हारे साथ खड़ा है. निराश मत होना, निरंतर आगे बढ़ते रहना. मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 अगस्त को पूरे प्रदेश में रोजगार मेला आयोजित कर युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत लोन दिए जाएंगा. उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर घनघोर परिश्रम करो, सफलता तुम्हें अवश्य मिलेगी. मेरे बच्चों हताश और निराश मत होना.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता पाने के लिए एक रोडमैप तैयार कर कठोर परिश्रम करना होगा. यदि मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं कि सभी डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस जैसे लक्ष्य के पीछे कोशिश करें, कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो आपकी रुचि से मेल खाते हों उनमें प्रयास करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि दुनिया में कई ऐसे महान व्यक्तित्व हुए, जिनके पास पढ़ाई की बहुत बड़ी डिग्री तो नहीं थी, लेकिन अपने प्रयास और क्षमता के बल पर उन्होंने विश्व में सफलता के नए पैमाने तय किए और हम सभी को सफलता के मंत्र दे गए. कई ऐसी महान हस्तियां हुई हैं, जिन्होंने औपचारिक शिक्षा में सफलता नहीं पाई, लेकिन अपने कार्यों से दुनिया भर में प्रसिद्धि पाई हैं. कर्म करते जाओ परिणाम की चिंता त्याग दो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ये बात गांठ बांध लेना चाहिए कि हमारे अंदी अपार क्षमता है, स्वामी विवेकानंद कहते थे कि ईश्वर ने हमें अनंत ऊर्जा का भंडार बनाया है, जरुरत है तो सिर्फ अपने प्रयास जारी रखने की, एक दिन सफलता जरुर मिलेगी. उन्होंने कहा कि जितने लोग उतने ही विचार और मत, लोगों की बातों की चिंता मत करना मेरे बच्चों, तुम कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना. मेरे बच्चों तुम अनंत ऊर्जा के भंडार हो. असंभव कुछ भी नहीं है, ऐसा कोई काम नहीं है जो तुम नहीं कर सकते. स्वयं पर भरोसा रखना तुम, सफल अवश्य होंगे. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणाम में जिन बच्चों के नंबर अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए, उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है, हमें फिर से प्रयास करना है और आगे बढ़ते रहना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे जीवन के सबसे आनंद के क्षण होते हैं जब मैं बच्चों के करीब होता हूं. यह क्षण वही क्षण हैं, मैं बच्चों के बीच आ कर अत्यंत आनंदित हूं.
जीवन के कई वर्ष व्यर्थ करने वाली पढ़ाई से कोई फायदा नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पढ़ाई का कोई फायदा नहीं है, जो हमारे जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष व्यर्थ कर दे. अत: जरूरी है कि हम जो भी शिक्षा ग्रहण करें वह उद्देश्यपूर्ण हो. हमारे सामने कई ऐसे उदाहरण हैं, जिन लोगों ने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की, लेकिन आज दुनिया में उनकी सफलता की कहानी पढ़ी जा रही है. जो परीक्षा में असफल हुए हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि उनमें प्रतिभा कम है. भगवान ने किसी के साथ अन्याय नहीं किया है, सबको बुद्धि बराबर दी है. उन्होंने कहा कि जो अपने आप पर भरोसा रखता है, तो उसे सफलता अवश्य मिलती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें