गुरुवार, 5 जुलाई 2018

पुलिस महानिदेशक से प्रतिवेदन मांगा मानव अधिकार आयोग ने


  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मानवाधिकार की विभिन्न घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए जांच प्रतिवेतन तलब किया है.
 आयोग राजधानी भोपाल के साकेत नगर में गर्ल्स हॉस्टल के नीचे युवकों द्वारा शराब पीकर अश्लील हरकतें करने से छात्राओं एवं रहवासियों को हो रही, असुविधा के संबंध में संज्ञान लिया गया है. आयोग ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश से कार्यवाही प्रतिवेदन मांगा है. इसके अलावा ऐशबाग क्षेत्र में दो आरोपियों द्वारा घर में घुसकर दिव्यांग युवती के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में संज्ञान लिया गया है. आयोग ने दमोह जिला अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सो की हड़ताल के कारण दो मरीजों की मृत्यु हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है. आयोग ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह से प्रतिवेदन तलब किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें