राजधानी में कई इलाकों में घरों में भरा पानी, सड़कों पर लगा जाम
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर तेज हो गया. मानसून की आमद के एक सप्ताह बाद राजधानी भोपाल में गुरुवार को अलसुबह से झमाझम बारिश शुरु हुई, जो दिनभर जारी रही. राजधानी के अलावा प्रदेश में कई जिलों तो देर रात से ही बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है.
प्रदेश के अधिकांश जिलों में बीती रात से बारिश का दौर शुरु हो गया था, वहीं राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगले 24 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश होगी. दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है. उल्लेखनीय है कि गत 27 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी. इस दौरान दो दिन तक तो प्रदेश में खूब बारिश हुई, लेकिन उसके बाद एक सप्ताह से बारिश न होने से लोग परेशान हो गए थे. किसान बुवाई कर चुके थे और उन्हें बारिश का इंतजार था. बुधवार को देर शाम सुस्त पड़ा मानसून फिर सक्रिय हुआ और गुरुवार को प्रदेशभर में फैल गया.
मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले चार दिनों के बाद मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. उत्तरी महाराष्ट्र से लेकर उत्तरी केरल तक द्रोणिका लाइन(ट्रफ) बना हुआ है. इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर एक चक्रवात बन गया है. इस वजह से अरब सागर से बड़े पैमाने पर मध्यप्रदेश के वातावरण में नमी आने लगी है, इसके चलते बौछारें पड़ने लगी हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
सड़कों, घरों में भरा पानी
राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया, नाले जाम हो गए, यहां तक लोगों के घरों में तक पानी भर गया. राजधानी भोपाल में बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं हो सकी, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और गुरुवार को सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नालों में सफाई न होने से मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. इससे नागरिकों एवं राहगीरों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया. इतना ही नहीं नालियों की निकासी न होने के कारण पानी घरों में घुस रहा है. राजधानी में होशंगाबाद रोड के पास बावड़ियाकलां नाला और कोलार रोड पर पानी भर जाने से सड़कों पर पानी जमा हो गया है. लहारपुर कटारा हिल्स के बर्रई इलाके में लहारपुर डैम का पानी भर जाने से लोग परेशान हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें