रविवार, 1 जुलाई 2018

शक्ति एप से महिला कार्यकर्ता जुड़ेंगी राहुल गांधी से



मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए एक और कवायद शुरू की है. दरअसल, प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए शक्ति नाम का ऐप शुरू किया जिसके जरिए महिला कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ेगी.
 कांग्रेस महिला शक्ति ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है. इसके अंतर्गत दिया गया मोबाइल नंबर 7996 47996 4 खास महिलाओं के लिए लाया गया है. मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर महिलाएं कांग्रेस से जुड़ जाएंगी. कांग्रेस की तमाम योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं से समस्याओं के बारे में जाना जाएगा. इस ऐप के जरिए प्रदेश भर में महिला कांग्रेस का मकसद कार्यकर्ताओं की तादाद बढ़ानी है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी खुद नई कार्यकर्ताओं से फोन पर चर्चा करेंगे. कांग्रेस ने बीते सालों में महिलाओं के लिए जो भी कार्य किए हैं, जितनी योजनाएं चलाई हैं, उनके बारे में प्रदेश की महिलाओं को रूबरू कराएंगे. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. कांग्रेस हर वर्ग को साधने में लगी हुई है.  यही वजह है कि अब कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है. शक्ति ऐप के जरिेए कांग्रेस महिलाओं कार्यकर्ताओं की ब्रिगेड तैयार कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें