मंगलवार, 3 जुलाई 2018

मासूम के साथ दुष्कर्म, महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


मध्यप्रदेश के मंदसौर के बाद सतना में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर किए गए प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की.
मध्यप्रदेश मे मासूमों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है. लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है. राजधानी में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.  महिला कांग्रेस द्वारा भोपाल के रोशनपूरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं महिला कांग्रेस द्वारा डीआईजी बंगला चौराहे पर मंदसौर की घटना को लेकर नारेबाजी प्रदर्शन किया गया. 
उल्लेखनीय है कि मंदसौर के बाद सतना जिले मे चार साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आयाा है, यहां नशे में धुत्त महेन्द्रराज गोंड़ नाम का आरोपी पड़ोस में रहने वाली  एक चार साल की बच्ची को उसके घर से उठाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया.इसके बाद वह उसे मरा हुआ समझकर जंगल में फेंककर भाग गया. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पहले तो जमकर पिटाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई उसे जबलपुर इलाज के लिए भेजा है. जहां उसका इलाज जारी है. उचेहरा थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण और ज्यादती का केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें