लंबे समय बाद आए प्रदेश, पदाधिकारियों से कहा बचें विवादों से
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने लंबे समय के बाद प्रदेश में सक्रियता दिखाई और आज से बैठकों का दौर शुरु कर दिया. सहस्त्रबुद्धे ने आज भोपाल-होंशगाबाद संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय किया एवं विवादों से बचने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने की बात कही.
लंबे समय बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी आज सुबह भोपाल पहुंचे. इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने भोपाल-होशंगाबाद के पदाधिकारियों की बैठक ली. इसके अलावा कोर कमेटी के सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठकें भी उन्होंने ली. बैठक में पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों को पुख्ता रखें. इस दौरान वे किसी भी तरह के विवादों में न आएं और विवादों से बचने का पूरा प्रयास करें. उन्होंने कहा कि उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता नाराज है तो उसे समझाने का प्रयास किया जाए, उसकी नाराजगी को समय रहते दूर किया जाए. पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाए. बैठक में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी ली और समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा मुख्यमंत्री की यात्रा को हर विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने का पूरा प्रयास किया जाए. उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की यह यात्रा शुरु होगी और अमित शाह यात्रा का शुभारंभ करेंंगे.
कांग्रेस ने की एक ही परिवार की ब्रांडिग
भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने राजधानी पहुंचने पर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब तक केवल एक ही परिवार की ब्रांडिंग की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से किसी तरह का सवाल करने का अधिकार ही नहीं है. कर्नाटक और गुजरात चुनाव में कांग्रेस ने जनता के साथ छल किया. कर्नाटक के अलावा गुजरात में भी उसका माडल फेल ही रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें