शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

बिकने वाले विधायक बंधुआ मजदूर थे, अब ऐसा नहीं होगा


सज्जन वर्मा ने भाजपा पर लगाए आरोप, आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

भोपाल। कांग्रेस के वरिश्ठ नेता सज्जन वर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जो विधायक बिके वे बंधुआ मजदूर थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया वहीं चुनाव आयोग की निश्पक्षता पर भी सवाल उठाए।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए सज्जन वर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल के नाम पर दिग्भर्मित करके भाजपा अधिकारियों को डराने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने की कोशिश भाजपा की ओर से की जा रही है। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को मैसेज है, उसने जमीन पर रहकर चुनाव लड़ा है। उसने वोटर की बॉडी लैंग्वेज को देखा है। जबकि भाजपा ने घिनौना काम किया है। वर्मा ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बालाघाट मामले में नोडल अधिकारी और एसडीएम को सस्पेंड किया गया, लेकिन कलेक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्योंकि कलेक्टर भाजपा का वफादार था।
वर्मा ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में डंके की चोट पर कांग्रेस सरकार बनेगी। तीन दिसंबर को मतगणना के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। वर्मा ने कहा ने कि पिछले टर्म में कांग्रेस के जो विधायक बिक गए थे, वो विधायक नहीं बंधुआ मजदूर थे। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करेगी। दो टक भरकर नोट आ चुके हैं। मेरे पास ऐसी खबर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें