![]() |
| अमृता सिंह |
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि मीडिया कौआ बन गया और समाज कौए के पीछे दौड़ रहा है.
दरअसल सिंह की पत्नी अमृता के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी. अमृता के अलावा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के चुनाव लड़ने की बात भी कही जा रही है. ये खबरें पिछले दिनों मीडिया में आई तो अमृता सिंह ने उसे लेकर अपने फेसबुक आकउंट पर एक पोस्ट के जरिए उनके चुनाव लड़ने की खबर को अफवाह बताया. अमृता सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘बचपन में कहावत सुनते थे कौवा कान ले गया... सुनकर फलाने कौवे के पीछे दौड़ पड़े... अपने कान नहीं देखे. आजकल इस कहावत को चरितार्थ होते हुए देखती हूं. मीडिया कौवा बन गया है और समाज अपने कान देखने की बजाय कौवे के पीछे दौड़ रहा है. कभी-कभी कौवा और समाज दोनों अफवाह के पीछे दौड लगा रहे हैं और फिर अफवाह को सच मानकर सब दौड लगाने लग रहे हैं. अजीब दौर है !!
उन्होंने लिखा कि अब ऐसी ही एक घटना इन दिनों मध्यप्रदेश में सुर्खियों में है. मीडिया कौवा बनकर मेरे चुनाव लड़ने की अफवाह फैलाने में लगी है और समाज मुझसे पूछने की बजाय मीडिया खबर के पीछे भाग रहा है. कान देने और कान रखने में फर्क़ होता है भाई ! मगर हां... मैं जल्द आ रही हूं. आपके बीच ही रहूंगी. प्रोपगैंडा के लिए नहीं, पब्लिक की सच्ची सोच सामने लाने के लिए. उन मुद्दों को लेकर आने के लिए जिन्हें मीडिया ने भुला दिया है. आप मुझे देख सकते हैं हमारे नए कार्यक्रम पब्लिक एजेंडा के साथ. रोजाना रात ८ बजे. ’
नेताओं की पत्नियों का चुनाव लड़ाना हानिकारक
![]() |
| लक्ष्मण सिंह |
अमृता सिंह की इस टिप्पणी के पहले दिग्विजय सिंह छोटे भाई और चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मण सिंह ने नेताओं की पत्नियों के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि नेताओं की पत्नियों को चुनाव लड़ाना अत्यंत हानिकारक होगा. लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को जिन्होंने कभी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा हो, उन्हें अवसर देना चाहिए. पुराने चेहरों पर दांव खेलना, हानिकारक होगा. नेताओं की पत्नियों को लड़ाना, अत्यंत हानिकारक होगा.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें