गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

मुख्यमंत्री ने कहा चिंता न करे किसान, मुआवजा देगी सरकार


कमलनाथ 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य के किसानों को भरोसा दिलाया है कि वे पाले और ओले से फसल के हुए नुकसान की चिंंता न करें, सरकार मुआवजा देगी. 
मुख्यमंत्री ने आज अपने ट्वीटर अकांउट पर यह बात किसानों से साझा की. उन्होंने कहा कि मंदसौर के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में ओले और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है.किसान चिंंता न करें, सरकार आपके साथ है. सर्वे के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा.  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पाला प्रभावित किसानों की स्थिति पर अफसरों की बैठक भी बुलाई थी. बता दें कि मध्यप्रदेश में पाला पड़ने से बड़ी मात्रा में फसलों को नुकसान हुआ है. कई क्षेत्रों में तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं.  वहीं सरकार ने प्रदेश के पाला प्रभावित किसानों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर दी है. मुख्यमंत्री  की पहल पर 11 जिलों के प्रभावित किसानों के लिए कुल 3952 लाख मंजूर किए गए हैं.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर पाला पीड़ित किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की थी. इसके अलावा वे बीती रात को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने उनके निवास पर भी गए थे. शिवराज ने उम्मीद जताई थी कि मुख्यमंत्री कमलनाथ संवेदनशीलता के साथ किसानों की वाजिब मांगों को पूरा करेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें