राजधानी में एक युवक द्वारा फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले फोटो पोस्ट किए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. युवक फरार है.
ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार एक युवक ने लिखित में शिकायत की कि मिथुन मीणा नामक युवक फेसबुक पर ऐसी पोस्ट और तस्वीर अपलोड कर रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है. युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने फेसबुक पर तस्वीरें देखी इसके बाद मिथुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने युवक की तलाश की, मगर वह फरार है. पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बहन के यहां गई तो पत्नी को मारा चाकू
राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में रहने वाली वंदना ठाकुर नामक महिला अपनी बहन के यहां शिवनगर गई थी. यह बात वंदना के पति विनय को पता चली तो वह भी वहां पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा. इसके विवाद इतना बढ़ा कि विनय ने पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी. यह देख वंदना की बहन बीच-बचाव करने आई तो विनय ने अपने पास रखे चाकू से उसे डराया और फिर पत्नी को चाकू मार दिया. पत्नी वंदना के हाथ में चाकू लगा. इसके बाद विनय वहां से भाग गया. बाद में वंदना को उसकी बहन अस्पताल ले गई और फिर थाने जाकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें