किसान आभार रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अभी उनकी सरकार को बने हुए 45 दिन ही हुए है. इसके से वह 35 दिन ही भोपाल में रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस के वचन पत्र में दिए गए वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े है.मध्यप्रदेश की जनता ने सच्चाई का साथ दिया, कांग्रेस का साथ दिया. मैं यह वचन देना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश की जनता निराश नहीं होगी. उनकी सराकर के दौरान निराश नौजवान के चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी.कमलनाथ ने कहा कि आप देखेंगे कि भाजपा की सरकार और उनकी सरकार में क्या अंतर है. भाजपा की सरकार के दौरान महीने में 25 दिन मुख्यमंत्री का फोटों विज्ञापनों में छपता था. अब ये घोषणाओं, विज्ञापन की सरकार नहीं है. मैंने कह दिया कि कमलनाथ की एक तस्वीर नहीं छपेगी अखबार में. अगर छपेगी तो हमारे किसान, नौजवान, महिलाओं की छपेगी. उनकी सरकार विश्वास की सरकार है.इसके चलते राज्य में निवेश आएगा और उद्योग लगेेंगे. इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा. मैंने शपथ लेते ही किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया. इससे 45 लाख किसानों का कर्ज माफ होगा. इनमें 32 लाख 2 हैक्टेर से छोटे किसान हैं. हमने किसानों से किए वादे पूरे किए जबकि केन्द्र की सरकार जुमलेबाजी करती है.
आपने कहा कि हम आपने वचन पत्र के संकल्पित हैं. सरकार के 100 दिन पूरा होने पर हम बताएगें कि हमने कितने वादे पूरे कर लिए हैं. आपने इस मौके पर पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए कि एक जमाने में मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या बेरोजगारी और महिलाओं से बलात्कार के मामले में एक नंबर पर था. हमें यह छबि बदलना है.
कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है राज्य की 70 फीसदी आबादी खेती किसानी से जुड़ी हुए है राज्य में किराने की दुकान की बिक्री भी किसान की क्रय शक्ति पर आधारित है. किसान की स्थिति यह रही है कि किसान कर्ज में पैदा होता है और कर्ज में ही मर जाता है. इसीलिए हमने ऋण माफी की है. आपने राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें