चित्रकूट में हंगामें के बाद लगाई धारा 144
मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट से अगुवा किए गए दो बच्चों की हत्या के बाद चित्रकूट में हंगामें की बनी स्थिति को देख प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड पदम शुक्ला भी शामिल है. पदम बजरंग दल संयोजन विष्णु का भाई है.
सतना जिले के चित्रकूट से 12 फरवरी को बृजेश रावत के दो जुड़वा बच्चों के हुए अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बांदा से बच्चों के शव बरामद किए. हत्या की जानकारी मिलने पर चित्रकूट और सतना में लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया, इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. व्यापारियों ने चित्रकूट में अपने सभी प्रतिष्ठान आज बंद रखे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने लामबंद होकर जानकीकुंड परिसर में धावा बोल दिया. जगह-जगह हंगामे की खबरें भी सामने आई. चित्रकूट में भड़के लोगों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस भी छोड़नी पड़ी. इसके बाद पुलिस ने चित्रकूट में धारा 144 लागू कर दी है, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.
यह था मामला
जुड़वां भाई श्रेयांश और प्रियांश चित्रकूट के सद्गुरु पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे. 12 फरवरी को दोनों स्कूल बस से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर बच्चों को अगवा कर लिया था. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी. वारदात के 12 दिन बाद दोनों बच्चों के हाथ पैर बंधे हुए शव उत्तरप्रदेश के बांदा में यमुना नदी के पास बरामद हुए. इन शवों का बरामद करने के लिए सतना जिले की पुलिस के साथ उत्तरप्रदेश एसटीएफ एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था, मगर इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई.
बजरंग दल संयोजक का भाई है मास्टर माइंड
रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर ने बताया कि अपहरण कर हत्या के मामले में पदम शुक्ला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पदम बजरंग दल के संयोजक विष्णु शुक्ल का भाई है. उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में विष्णु की किसी तरह की इस मामले में भूमिका होना सामने नहीं आई है. आईजी ने बताया कि आरोपियों ने अपराध में बाइक और कार का इस्तेमाल किया था. बाइक की नंबर प्लेट पर रामराज्य लिखा हुआ था और कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था. उन्होंने बताया कि घटना के दो दिन बाद आरोपियों ने एक राह चलते युवक से फोन मांगा और उसके फोन से बच्चों के पिता से बात की और बच्चों की भी बात कराई थी. आरोपियों ने 2 करोड़ रुपए की फिरोती की मांग की थी. 19 फरवरी को बच्चों के परिजनों ने 20 लाख रुपए फिरोती के रुप में दिए थे. इसके बाद आरोपियों ने 21 फरवरी को बच्चों की हत्या कर दी.
फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे आरोपियों को
सतना अपहरण के बाद जुड़वा बच्चों की हत्या के मामले में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने कहा है कि ये पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा. दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाएगा. इस मामले में दो बीई (आईटी) के स्टूडेंट भी शामिल हैं. सिंह ने बताया की आईटी के छात्र और आरोपी इंटरनेट कालिंग के जरिए एक दूसरे से संपर्क में थे. साथ भी फिरौती के लिए किए गए सभी काल भी इंटरनेट के जरिए ही किए जा रहे थे. पुलिस ने इसे भी क्रेक कर लिया है. पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश से पूरे मामले को हैंडल कर रहे थे और मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि दोनों मासूम बच्चों को नहीं बचाया जा सका.
मुख्यमंत्री ने कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
म्मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चित्रकूट के सद्गुरु पब्लिक स्कूल से विगत दिनों अपहृत हुए दो जुड़वा भाई श्रेयांश और प्रियांश के सकुशल वापस नहीं मिलने की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस घटना ने मुझे झकझोर दिया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले में बच्चों के परिजनों से फोन पर चर्चा कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि निश्चित तौर पर यह घटना बेहद दुखद है, मुझे खुद इस बात का अफसोस है कि हम बच्चों को सकुशल वापस नहीं ला पाए. मेरी पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है. हम निश्चित ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे, यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं.
जिन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार
पद्मकांत शुक्ला के अलावा भवुआ बांदा जिले का राजू द्विवेदी, ग्राम तेदुरा बांदा जिले का लकी सिंह तोमर, भवुआ बांदा जिले का रोहित द्विवेदी, ग्राम छेरा बांदा जिले का रामकेश यादव और गुरदहा जिला हमीरपुरा का पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें