बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है. मायावती ने खण्डवा जिले में गौ हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रासुका के तहत की गई कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और कमलनाथ सरकार में अंतर क्या है.हाल ही में मायावती भी ट्वीटर पर एक्टिव हुई है. आज उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट कर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर सीधा हमला बोला है. मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की तरह गौहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है. यह आतंक है और अति निंदनीय है. लोगों को फैसला करना है पूर्ववर्ती सरकार और वर्तमान सरकार में अंतर क्या है.
यहां उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले में गौ हत्या के मामले में कलेक्टर ने तीन लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की थी. इसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी की थी. इसके अलावा विधायक आरिफ मसूद भी विरोध में उतरे थे और उन्होंने इस मामले की जांच एसआईटी गठित कर कराने की मांग की थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें