प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सत्येंद्र पाठक के स्थान पर उनकी तरफ से पूछे गए सवाल को उठाते हुए भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने पूछा कि क्या शासन द्वारा आध्यात्म विभाग का गठन किया गया है और उसके तहत तीर्थ दर्शन योजना का संचालन हो रहा है. इस पर जवाब देते हुए आध्यात्म विभाग के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि दो विभागों धर्मस्व और आनंद को मिलाकर आध्यात्म विभाग का गठन किया गया है. आध्यात्म से ही आनंद आता है. आपने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 1950 में ही संसद में कहा था कि आध्यात्म विभाग का गठन किया जाना चाहिए वहां तो नहीं हुआ पर हमने यहां आध्यात्म विभाग का गठन कर दिया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कितने स्थानों पर तीर्थ दर्शन ट्रेनें गई हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना बंद नहीं होनी चाहिए. इस पर आध्यात्म विभाग के मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि अभी कुंभ के लिए ट्रेनें भेजी गई हैं. जिन स्थानों को तीर्थ दर्शन के लिए अधिसूचित किया गया है उसमें प्रयागराज भी है.व्यापमं बंद करने का प्रस्ताव नहीं
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के पास व्यापमं को बंद करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. कमलनाथ ने विधायक हर्ष विजय गेहलोत के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि व्यापमं वित्तीय अधिकार प्राप्त है. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को परीक्षा शुल्क के निर्धारण का अधिकार है. अत: यह कहना सही नहीं है कि बेरोजगारों के साथ किसी प्रकार का छलावा किया जाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में व्यापमं को बंद करने जैसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें