मध्यप्रदेश में सपाक्स ने राज्य विधानसभा के शुरु हो रहे बजट सत्र के दौरान 18 फरवरी को आरक्षण को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही है. सपाक्स का कहना है कि प्रदेश सरकार को 10 फीसदी आरक्षण जल्द लागू करना चाहिए.
केन्द्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का बिल पारित किए जाने के बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब तक 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर कोई पहल नहीं की गई. इस मामले को लेकर भिंड के भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, इसके अलावा करणी सेना और सपाक्स संगठन लगातार इस मांग को कांग्रेस नेताओं और सरकार के समक्ष उठाना रहा है. अब सपाक्स ने 18 फरवरी को राजधानी में अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही है. सपाक्स पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार को जल्द ही इस पर अपना पक्ष रखना चाहिए और 10 फीसदी आरक्षण लागू किया जाना चाहिए.
कांग्रेस नेत्री ने सपाक्स का थामा दामन
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता करुणा शर्मा ने अपनी उपेक्षा के चलते कांग्रेस से इस्तीफा देकर सपाक्स का दामन थाम लिया. करुणा शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखकर इस्तीफा भेजा था. जिसमें उन्होंने संगठन द्वारा उनकी उपेक्षा किए जाने की बात कही थी. इसके बाद करुणा शर्मा ने सपाक्स का दामन थामा है. सपाक्स ने करुणा शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी का प्रभार भी सौंप दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें