मध्यप्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपने तय लक्ष्य 24 सीटों पर जीत को हासिल करने के लिए दमदार प्रत्याशियों की तलाश करने में जुट गई है. मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद इस मामले में सक्रिय हो गए हैं. वे 21 फरवरी तक संसदीय क्षेत्रवार वहां के प्रभारियों से चर्चा कर संभावित प्रत्याशियों की जानकारी जुटा रहे हैं. सतना और टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री की इन बैठकों का सिलसिला शुरु हुआ है. इस सिलसिल में टीकमगढ़ से पूर्व आईएएस शशि कर्णावत को चुनाव मैदान में उतारने का मन कांग्रेस ने बनाया है. कर्णावत भी इसके लिए तैयार हैं. कांग्रेस के लिए इंदौर और भोपाल संसदीय क्षेत्र में दमदार प्रत्याशी तलाशना मुसीबत बन गया है. यहां पर उसे दमदार प्रत्याशी नहीं मिल रहा है.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अब संसदीय क्षेत्रवार प्रभारियों, वहां के नेताओं और दावेदारों से चर्चा शुरु कर दी है. कमलनाथ अब लगातार 21 फरवरी तक दो-दो संसदीय क्षेत्रों की बैठकें कर वहां पर दमदार प्रत्याशियों को तलाशेंगे. बैठकों का सिलसिला सतना और टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्रों से शुरु हुआ है. सतना से अजय सिंह के नाम पर करीब-करीब सहमति बन गई है. टीकमगढ़ से किसी दमदार चेहरे को मैदान में उतारने की तैयारी है. टीकमगढ़ से पूर्व आईएएस शशि कर्णावत कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ सकती है. पिछले दिनों कर्णावत ने अपनी मंशा भी जाहिर की थी. लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठकों का ये सिलसिला 21 फरवरी तक चलेगा. हर दिन दो लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा होगी. राहुल गांधी ने 28 फरवरी तक संभावित नाम भेजने को कहा है. इसी के मद्देनजर बैठकों का ये सिलसिला शुरू किया गया है. इंदौर और भोपाल सीट पर कोई दमदार चेहरा कांग्रेस को नहीं मिल रहे हैं. यहां पर कांग्रेस को मशक्कत करनी पड़ रही है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें