शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए गठित की पांच समितियां

कांग्रेस के राष्ट्रीय  अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में भी समन्वय, चुनाव प्रबंधन व मीडिया समेत 5 कमेटियों गठन कर दिया है. इस बार समन्वय का काम प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया को सौंपा गया है.
कांग्रेस द्वारा बनाई समन्वय समिति का प्रमुख राज्य के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया को बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, बाला बच्चन, जीतू पटवारी व अरूण यादव समेत 28 नेता और एआईसीसी सचिव व फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल किए गए हैं. इसी तरह प्रदेश चुनाव कमेटी के प्रमुख कमलनाथ बनाए गए हैं. इसके सदस्यों में भी  ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया व विवेक तन्खा आदि समेत 29 नेता व एआईसीसी सचिव और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल हैं.
 मीडिया कमेटी की जिम्मेदारी शोभा ओझा को सौंपी गई हैं. इस टीम में के.के. मिश्रा, भूपेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सलूजा, मृणाल पंत,  दुर्गेश शर्मा, पंकज चतुर्वेर्दी, अभय दुबे व सैयद जफर समेत  16 सदस्य हैं. आधा दर्जन सदस्यों की एक चुनाव प्रबंधन कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें चंद्रप्रभाष शेखर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, शोभा ओजा, गोविंद गोयल, प्रकाश जैन व राजीव सिंह आदि शामिल है. पार्टी ने 11 सदस्यों वाली एक उप समिति का भी गठन किया है.
वहीं राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति बनाई गई है. 4 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह होंगे. समिति में विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन और नरेंद्र नाहटा को भी शामिल किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें