![]() |
| कमलनाथ |
मुख्यमंत्री कमलनाथ कल शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में जबलपुर जिले के अश्विनी कुमार काछी के ग्राम खुड़ावल जाएंगे और अश्विनी के पजिरनों को सांत्वना देंगे.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने आज खुड़ावल पहुंचे थे और शहीद अश्विनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया. शनिवार को कैबिनेट बैठक के लिए जबलपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री खुद खुड़ावल जाएंगे और शहीद अश्विनी के परिजनों से मुलाकात करेंगे. वहीं कल होने वाले कैबिनेट बैठक के पूर्व किसी भी तरह के स्वागत सत्कार को भी निरस्त कर दिया गया है. राज्य के वित्त मंत्री तरुण भानोत ने कहा कि कल होने वाले कैबिनेट बैठक के पूर्व किसी भी तरह का कोई स्वागत सत्कार नहीं किया जाएगा. अश्विन हमारे जबलपुर का बेटा था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें