बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

शिवराज ने कहा, झूठ बोलने की प्रतियोगिता में राहुल जरुर जीतेंगे

शिवराज सिंह चौहान 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर राफेल को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किए जा रहे हमलों पर तंज कसा और कहा कि वे विश्व के सबसे बड़ा झूठ बोलने वाले युवक हैं. उन्होंने कहा कि अगर विश्व में झूठ बोलने की प्रतियोगिता हो तो राहुल गांधी उस प्रतियोगिता को जरुर जीतेंगे.
शिवराज सिंह ने आज राज्यसभा में कैग रिपोर्ट के पेश किए जाने के बाद राहुल पर यह निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट में कहा गया कि 2016 में मोदी सरकार की ओर से साइन की गई राफेल फाइटर जेट डील 2007 में यूपीए सरकार की तरफ से प्रस्तावित डील की तुलना में 2.86 प्रतिशत सस्ती है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जो भी दस्तावेज पेश किए गए वे झूठे साबित हुए. उन्होंने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सूरज पर यदि कोई थूकेगा तो वह वापस उसी पर आकर गिरेगा. मुझे भरोसा है कि अगर विश्व में झूठ बोलने की प्रतियोगिता हुई तो उस प्रतियोगिता में राहुल गांधी जरुर विजयी रहेंगे.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनियता खत्म हो चुकी है. राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं. अब कैग की रिपोर्ट पेश होने के बाद राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें