शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

भाकपा ने कहा पुलवामा हमले की जांच हो


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सचिव और केरल से राज्यसभा सांसद विनाय विश्वम ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले की निंदा की है. उन्होंने इस घटना की पूरी जांच कराने की मांग की है.
विश्वम ने आज राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि घटना से जुड़े हर पहलू की विस्तृत जांच की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के संबंध में खुफिया चूक की जो खबरें सामने आ रही है, उनकी भी विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि कश्मीर समस्या का समाधान राजनीतिक प्रक्रिया द्वारा संभवन है तथा इस संबंध में कश्मीर की जनता से भी बातचीत की जानी चाहिए. विश्वम ने कहा कि उनकी पार्टी की सोच है कि कश्मीर की जनता को विश्वास में लेकर और जनमत जाग्रत करके पृथकतावादी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे आतंकवादियों को अलग-थलक किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सैन्य उन्माद और भड़कावे वाली नीति अपनाने को अस्वीकार करती है. 
विध्वंस के रुप में याद किया जाएगा मोदी का कार्यकाल
राज्यसभा सांसद विश्वम ने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को विध्वंश के रुप में याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पांच सालों में इस सरकार ने जनता से झूठे वादे किए और प्रचार अभियान जमकर चलाया. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मूल्यवृद्धि, महिला अपराध में बढ़ोत्तरी, साम्प्रदायिक उन्माद मोदी सरकार की उपलब्धि रही है.उन्होंने प्रदेश की कमलनाथ सरकार से भी आग्रह किया कि वे विधानसभा चुनाव में जनता से किए वादों को पूरा करने का काम करे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें