![]() |
| कमलनाथ |
उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब पीने से ही मौत के मामले के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग को प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस धंधे में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाकर इन अड्डों को नेस्तानाबूद किया जाए. पड़ौसी राज्यों से जुड़ी वैसी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से से इस तरह के मामले सामने आने पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है. इस घटना के बाद उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध शराब के विक्रय और उसके अड्डों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें