![]() |
| प्रभात झा |
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की तैयारियां तेज हो गई है. इसके तहत गुना में युवा मोर्चा की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और मध्यप्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए थे. इस दौरान झा ने मंच से बयान दिया कि इस बार लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुना सीट से लड़ेंगे. उनके इस बयान के बाद राजनीति के तमाम आकलन लगाए जाने लगे. उनके इस बयान के बाद लोगों में राजनैतिक अटकलें लगाए जाने का सिलसिला तेज हो गया. बयान सुनकर सभी कार्यकर्ता भी असमंजस में पड़ गए. हालांकि बाद में प्रभात झा ने अपने ही बयान पर यू टर्न लेते हुए इसे युवाओं में जोश भरने वाला बयान करार दिया. झा ने कहा कि मंच पर जो बात कही जाती है, उसका मतलब अलग होता है. युवाओं में जोश भरने के लिए ऐसा बयान दिया था, बाकी जो निर्णय लेना है वह पार्टी लेगी कि किससे लड़ना है और किसे लड़ाना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें