रविवार, 10 फ़रवरी 2019

कमलनाथ के फैसले पर मंत्री को आपत्ति

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मीडिया से हर मंत्री को चर्चा करने पर रोक लगाने के फैसले पर उनके मंत्री गोविंद सिंह को आपत्ति है. इसे लेकर उनका कहना है कि यह फैसला उचित नहीं है. जो अनुभवि है और विभाग के बारे में जानकारी रखता है वह मीडिया में बोल सकता है. अगर मीडिया हमसे सवाल करेगा तो क्या हम मौन रहेंगे.
मंत्रियों को मीडिया के सवालों से बचने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने करीब एक सप्ताह पूर्व यह तय कर दिया था कि राज्य के सात मंत्री ही मीडिया में अपनी बात रख सकेंगे. इन मंत्रियों के अलावा कोई भी मंत्री मीडिया में कुछ नहीं बोलेगा. मुख्यमंत्री की इस हिदायत पर राजस्व मंत्री गोविंद सिंह का मानना है कि मंत्रियों पर इस तरह की रोक लगाना उचित नहीं है. गोविंद सिंह का कहना है कि अगर मीडिया के लोग मंत्री से उनके विभाग के बारे में कोई प्रश्न करेंगे तो मंत्री क्या करेगा, वह मीडिया को जवाब नहीं देगा. उनका तर्क है कि अगर मंत्री अनुभवी है और वह विभाग की जानकारी रखता है तो उस पर इस तर की पाबंदी लगाना उचित नहीं.
यहां उल्लेखनीय है कि गोविंद सिंह को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है.  सिंधिया समर्थक होने के नाते ही उन्हें राजस्व और परिवहन विभाग भी मिला है, यही वजह है कि वे मुख्यमंत्री के इस तरह के फैसले पर आपत्ति जता रही है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें