![]() |
| प्रियदर्शनी राजे |
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने इस बार 24 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है. इस लक्ष्य को पाने के लिए कांग्रेस ने सक्रियता दिखानी तेज कर दी है, साथ ही जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का मन बना लिया है. इसके तहत छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पुत्र नकुल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र को पत्नी प्रियदर्शनी राजे को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं. प्रियदर्शनी राजे ने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में 19 फरवरी से 9 दिनों तक ब्लाक स्तर का दौरा कार्यक्रम तय कर दिया है. वे अब लगातार ब्लाक स्तर पर पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता के बीच पहुंचने की तैयारी कर चुकी है. वहीं कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने भी छिंदवाड़ा में सक्रियता दिखानी शुरु कर दी है. वे अपने पिता के कामों को गिना रहे हैं साथ ही लोगों के बीच अपने बात कहते हुए इस बात का संकेत दे रहे हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में वे ही मैदान में उतरेंगे.
मंत्री ने कहा पार्टी में किसी को आपत्ति नहीं
नकुल नाथ और प्रियदर्शिनी की राजनीति पारी शुरू होने को लेकर प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि दोनों ही नेता लोकप्रिय हैं. इससे पार्टी में किसी को आपत्ति नहीं है. वहीं ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह का कहना है कि इस मामले में फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेना है. जबकि कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया गुना-शिवपुरी को लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के लिए लोकप्रिय मांग है. गुना जिला कांग्रेस कमेटी भी यह मांग कर चुकी है. वैसे यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है कि उन्हें कहा से चुनाव लड़वाया जाए. अगर वह चुनाव लड़ती तो पार्टी को इसका लाभ मिलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें