रविवार, 10 फ़रवरी 2019

रुपए लेकर वोट पक्के करेगी भाजपा

मध्यप्रदेश में भाजपा अब लोगों से नोट लेकर अपना वोट पक्का करेगी. जी हां मध्यप्रदेश में इसकी शुरूआत कल 11 फरवरी से शुरू होने जा रही है. 
मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा कल   11 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर इस अभियान को शुरू करेगी. इस अभियान के तहत भाजपा नमो एप के जरिए पार्टी के लिए चंदा लेगी. हालांकि चंदे के नाम पर भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ दो काम करना चाह रही है. भाजपा नमो एप के जरिए चंदा लेकर एक तरह से चुनाव के पूर्व एक सर्वे कर यह देखना चाहती है कि  भाजपा के कितने मतदाता है. नमो एप के जरिए जो चंदा देगा भाजपा उसे अपना मतदाता मानकर चल रही है. इस अभियान के तहत पार्टी, लोगों से नमो एप के जरिए लोगों से  5 से लेकर 100 रूपए तक सहयोग राशि के तौर पर भाजपा को दे सकेंगे. पार्टी का मानना है जो लोग ऐप के जरिए पार्टी को पैसे देंगे तो उसका मतलब उनका वोट भाजपा के लिए पक्का हो जाएगा. 
भाजपा के इस कदम का कांग्रेस द्वारा विरोध भी किया जा रहा है.  कांग्रेस ने निशाना साधा है कि भाजपा का उद्देश्य अभियान के बहाने रूपए कमाना है. कांग्रेस को यह लग रहा है कि भाजपा कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध मारी करने का प्रयास कर रही है. हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि भाजपा का यह कदम सही है. भाजपा के ही कुछ नेता यह मान रहे हैं कि चंदा लेने के लिए एप का उपयोग करना उचित है, मगर इसे यह आधार मान लें कि जो चंदा देगा वह भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा. यह संभव नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें