रविवार, 17 फ़रवरी 2019

नाराज अतिथि शिक्षक कर रहे प्रदर्शन की तैयारी

लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित हैं और उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं. साथ ही लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का विरोध भी करने की तैयारी कर रहे हैं.
यह कहना है कि अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभूचरण दुबे का. दुबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने वचन पत्र नियमित करने का वचन दिया था और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे सरकार बनने के 40 दिन में निभाने की बात कही थी, लेकिन, अब बात की तो अपने वादे से मुकर गए हैं, जिसके चलते हम लोग आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं. शिक्षक संघ का कहना है कि यदि मांगे लोकसभा चुनाव के पहले नहीं मानी गई तो हम कांग्रेस के खिलाफ जाएंगे. हम चाहते हैं कि उतने ही वेतन में हमें नियमित कर दिया जाए.इसके अलावा निकाले गए अतिथि शिक्षकों को वापस लेने और आनलाइन प्रक्रिया की जगह विभागीय परीक्षा लेने की भी मांग की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें