मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

अब स्मृति चिन्हों नीलामी करेंगे शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राह पर हैं. उन्होंने मोदी से प्रेरित होकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा मिले स्मृति चिन्होंने की नीलामी करने का फैसला लिया है. वे इससे मिलने वाली धनराशि को गरीबों के इलाज में लगाएंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें दिए स्मृति चिन्हों की नीलामी करेंगे. इस नीलामी से मिलने वाली राशि को वे  गरीबों के इलाज और कल्याण में खर्च करेंगे. शिवराज ने इस स्मृति चिन्हों की नीलामी को लेकर एक ट्वीट किया और ट्वीट में ये भी लिखा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी उन्हें मिलने वाले उपहारों और स्मृति चिन्हों को नीलाम करते है. हाल ही में 29 से 31 जनवरी तक 1800 स्मृति चिन्हों की नीलामी की गई और इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल नमामि गंगे प्रोजेक्ट में किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें