राजधानी के महाराणा प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक कंसलटेंसी कंपनी के संचालक द्वारा मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 54 हजार रुपए की ठगी की गई. युवक को जब नौकरी नहीं मिली तो कंपनी संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस के अनुसार मोहम्मद शाहीद नामक युवक मूलत: बिहार का रहने वाला है. उसने फेसबुक पर एक रिक्रटमेंट कंसलटेंसी का विज्ञापन फेसबुक पर देखा और फिर कंपनी संचालक से नौकरी के लिए चर्चा की. इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने शाहीद को मलेशिया में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया और उससे वीजा एवं पासपोर्ट आदि बनवाने के लिए कुछ रुपए लिए. इसके बाद लगतार युवक से रुपए मांगते रहे. युवक ने 54 हजार रुपए कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बताएं एकांउट में जमा करा दिए. इसके बाद युवक के पास विमान का एक फर्जी टिकट भेजा गया. युवक जब विमानतल पहुंचा तो उसे फर्जी टिकट की बात बताई गई. इसके बाद युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार कंपनी द्वारा शाहीद के अलावा 3 और युवाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है.
नाबालिग से छेड़छाड़
राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.पुलिस के अनुसार नाबालिग के पड़ौस में रहने वाले युवक सूरज ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की. नाबालिग ने अपने परिजनों को जब इस बात की जानकारी दी तो परिजनों ने थाने जाकर सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें