रविवार, 10 फ़रवरी 2019

17 आईपीएस अफसरों के तबादले

राज्य शासन ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के 17  अधिकारियों के तबादले कर दिए. अशोक दोहरे को साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. संजय राणा को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है.
जारी आदेश के अनुसार अशोक दोहरे विशेष पुलिस महानिदेशक सायबर क्राइम, संजय राणा विशेष पुलिस महानिदेशक को प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय, अरुणा मोहन राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर क्राइम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, आर.के.टंडन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय, कैलाश मकवाना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटीलीजेंस, डी.श्रीनिवास राव  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू को अतिरिकत पुलिस महानिदेशक प्रबंध, अनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीएसएआरए पुलिस मुख्यालय, राजाबाबू सिंह पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियार रेंज, चंचल शेखर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक को पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, उमेश जोगा पुलिस महानिरीक्षक रीवा को पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज जबलपुर, अशुंमान यादव पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जो को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, अशोक गोयल उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना, एम.एस.वर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन, गौरव राजपूत उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध इंदौर को उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम पदस्थ किया है. इसके अलावा अनिल सिंह कुशवाह सेनानी 15 वीं वाहिनी विसबल इंदौर को पुलिस अधीक्षक पन्ना, विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक पन्ना को सेनानी 15 वीं वाहिनी विसबल इंदौर पदस्थ किया है. वहीं डा, आशीष उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय का पूर्व आदेश निरस्त किया गया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें