मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से विधायक दीपक सक्सेना मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए सीट छोड़ेंगे. वे बुधवार को अपना इस्तीफा देंगे. इसके बाद कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इस बात के संकेत आज सक्सेना ने विधानसभा मीडिया से चर्चा करते हुए दिए.
कमलनाथ के लिए छिंडवाड़ा विधायक दीपक सक्सेना ने अपनी सीट छोड़ने का फैसला किया है और वे बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे. सक्सेना ने कहा कि वे बुधवार को जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तब विधानसभा अध्यक्ष को अपना सौंपेंगे. हालांकि सक्सेना पहले से ही अपनी सीट छोड़ने की बात कहते रहे हैं.
मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विधानसभा का चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बाद इस बात की अटकलें शुरू हो गई हैं कि यदि कमलनाथ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो उनकी सांसद की सीट खाली होगी, ऐसे में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. कमलनाथ के समर्थक उनके बेटे नकुलनाथ को यहां से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं. गौरतलब है कि नकुलनाथ पिछले कुछ समय से राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव के जरिए नकुलनाथ की राजनीति में एंट्री हो सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें