रविवार, 17 फ़रवरी 2019

सिंधिया चुनावी रणनीति से रहेंगे दूर

ज्योतिरादित्य सिंधिया 
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति से दूर रहेंगे. वे सभाएं तो लेंगे, मगर चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे. इसके पीछे उत्तर प्रदेश के 38 लोकसभा क्षेत्रों में उनकी सक्रियता को होना बताया जा  रहा है. यही वजह है कि इस बार उनके संसदीय क्षेत्र गुना की कमान भी उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया संभाल रही हैं.
विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार लोकसभा चुनाव में  मध्यप्रदेश में चुनावी रणनीति से दूर रहने खबरें आ रही है. सिंधिया उत्तरप्रदेश मिली जवाबदारी के चलते मध्यप्रदेश में दूरी बना रहे हैं. वे मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान चुनावी सभाएं तो लेंगे, मगर चुनावी रणनीति से दूर रहेंगे. इन दिनों सिंधिया उत्तरप्रेदश के 38 संसदीय क्षेत्रों जहां की जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वहां पर वे सक्रिय हैं और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठकेंं ले रहे हैं. सिंधिया उत्तरप्रदेश में अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीटों पर जीत की रणनीति में व्यस्त हैं, जिसके चलते वे प्रदेश से दूरी बनाए हुए हैं. 
प्रदेश में इन दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार संसदीय क्षेत्रों में चयन प्रक्रिया को लेकर बैठकें कर रहे हैं. वे अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों की बैठकें लेकर प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को पूरा कर हैं.
प्रियदर्शनी संभालेंगे गुना संसदीय क्षेत्र की कमान
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे. उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे की सक्रियता को देख पहले जहां इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वे चुनाव लड़ेंगे, मगर अब यह साफ होता नजर आ रहा है कि प्रियदर्शनी राजे गुना संसदीय क्षेत्र में चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे. सिंधिया की सक्रियता उत्तरप्रदेश में ज्यादा रहेगी इस वजह से सिंधिया इस बार अपनी पत्नी को यह कमान सौंप चुके हैं. वे कल से संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क भी शुरु कर रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें