बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

अब मध्यप्रदेश के कालेज होंगे स्मार्ट

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार स्मार्ट सिटी, स्मार्ट गांव के साथ-साथ अब जल्द ही कालेजों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरु करने जा रही है. इसके लिए कालेजों को 3 करोड़ का फंड दिए जाने की बात कही गई है.  इतना ही नहीं ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को सरकार 5 करोड़ और रजत जीतने वाले को 3 करोड़ का इनाम देगी.
  मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी और स्मार्ट गांव को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार काम कर रही है. साथ-साथ अब सरकार ने राज्य के कालेजों को भी स्मार्ट बनाने की कवायद शुरु की है. मध्यप्रदेश के खेल एवं उच्च शिक्ष्ाां मंत्री जीतू पटवारी ने उज्जैन समेत प्रदेश के 200 कालेजों को स्मार्ट बनाने के लिए 3 हजार करोड़ का फंड जारी करने का ऐलान किया है. वहीं प्राध्यापकों के खाली पड़े 6 हजार पद भी भरे जाएंगे. इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार ओलंपिक और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को 3 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले को 2 करोड़ रुपए का पुरस्कार देगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें