सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

छात्रों ने किया हंगामा, बैठे धरने पर

माखनलाल चतुवेर्दी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन कर रहे छात्र कुलपति के आॅफिस के सामने धरने पर बैठ गए. सूचना के बाद माखनलाल चतुवेर्दी विश्वविद्यालय छात्रों को रोकने पहुचीं पुलिस का भी छात्रों ने किया विरोध. छात्रों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे.
सोमवार को माखनलाल चतुर्वेदी  विश्वविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जो परीक्षा परिणाम जारी किया गया है वह विसंगतिपूर्वक है. जो परिणाम जारी हुए है उसमें टॉपर बच्चों को फेल कर दिया गया है. प्रदर्शन कर रहे छात्र कुलपति के आॅफिस के सामने धरने पर बैठे गए और यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों ने लगाया ताला. वहीं मामला तूल पकड़ने के बाद कुलपति पी नरहरि ने जांच के आदेश दिए है. जिसमें कहा है कि माखनलाल चतुवेर्दी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में विसंगति के संबंध में विद्यार्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय ने त्वरित जांच का निर्णय लिया है. 
कुलपति पी. नरहरि ने विद्यार्थियों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्राप्तांकों को लेकर उनके असंतोष को देखते हुए दो दिन में मामले की जाँच कर उसके निराकरण के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि आगामी दो दिन में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का नि:शुल्क मूल्यांकन विश्वविद्यालय कराएगा. इसके साथ ही कुलपति ने निर्देश दिए हैं कि यदि विद्यार्थियों के अंक प्रविष्टी में कोई त्रुटि है तो इसका भी निराकरण किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें