![]() |
| दीपक बावरिया |
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सभी 29 संसदीय सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा फरवरी माह के अंत तक कर दी जाएगी.
बावरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे के बाद यह तय हो गया कि प्रत्याशियों को मतदाताओं के बीच पहुंचने और प्रचार के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके इसके लिए फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रदेश के मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा. इसके लिए 15 फरवरी को लोकसभा समिति का एक दल भोपाल आएगा, दल में शामिल पदाधिकारी प्रदेश के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किए जाने पर चर्चा करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें