कोलारस और मुंगावली के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में काम नहीं आया शिवराज का श्रम और रणनीति
राज्य में मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है. कांग्रेस प्रत्याशियों ने यहां पर भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की. मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहेब को 2124 मतों से हराया, जबकि कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव ने भाजपा के देवेन्द्र जैन पत्ते वाले को 8 हजार से ज्यादा मतों से हराया. कांग्रेस अपनी दोनों सीटों को बचाने में कामयाब रही है.
मुंगावली और कोलारस उपचुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुई. मतगणना के आरंभ होने के साथ ही कोलारस में कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाई जो अंतिम चरण की मतगणना तक जारी रही. वहीं मुंगावली में शुरुआती दो राउंड की मतगणना में बढ़त बनाई, लेकिन बाद में वे अंतिम राउंड तक फिसलती चली गर्इं. मुंगावली में 19 राउंड की मतगणना का परिणाम शाम करीब 7 बजे आया, जबकि कोलारस में 23 राउंड मतगणना हुई, जिसका परिणाम रात 9 बजे घोषित किया गया.
मुंगावली में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव को 70,808 मत हासिल हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाई साहेब को 68,684 मत हासिल हुए. अंत में उन्हें 2124 मतों से जीत हासिल हुई. वहीं कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव को 82,515 मत मिले, जबकि भाजपा के देवेन्द्र जैन को 74,432 मत हासिल हुए. अंतिम 23 वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 8083 मतों से विजयी घोषित किया गया.
इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, जिन्हें कांग्रेस ने पुन: जीत हासिल कर ली है. उल्लेखनीय है कि कोलारस के वोटों की गिनती के लिए 23 तथा जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में पूरी हुई, वहीं कोलारस उप-चुनाव में 22 और मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना से तय होगा. कोलारस में 19 और मुंगावली में 8 उम्मीदवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है. कोलारस में सभी पुरूष और मुंगावली में 3 महिला उम्मीदवार है. कोलारस में 2 लाख 44 हजार 457 मतदाताओं में से एक लाख 72 हजार 115 ने वोट डाले. इनमें 95 हजार 800 पुरुष, 76 हजार 312 महिला और 3 थर्ड जेडर मतदाता शामिल हैं. मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाताओं में से एक लाख 47 हजार 164 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इनमें 80 हजार 677 पुरुष और 66 हजार 487 महिलाएँ शामिल हैं.
मुख्यमंत्री ने दोपहर को ही स्वीकार ली थी हार
मुंगावली-कोलारस उपचुनाव के रुझानों से भाजपा में निराशा का माहौल है. खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रुझानों से निराश होकर दोपहर को ही हार स्वीकार कर ली. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साल 2013 के चुनावों में कोलारस और मुंगावली में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी ने बेहतर प्रयास किए.
यशोधरा नाराज हुई शिवपुरी के नेताओं पर
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी चुनाव रुझानों से निराश नजर आर्इं. यशोधरा ने कहा कि उन्हें शिवपुरी के नेताओं से उम्मीद नहीं थी कि वे इस तरह की मेहनत करेंगे. उन्होंने माना कि सेसाई और कोलरस का क्षेत्र भाजपा के लिए हमेशा से ही विरोध वाला रहा है, इसके लिए उन्होंनें शिवपुरी के नेताओ को जिम्मेदार बताया.
सिंधिया ने दी बधाई, जताया आभार
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विट कर मतदाताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कोलारस और मुंगावली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं. जिन्होंने पूरे जोश और जागरुकता से अपने मताधिकार का उपयोग किया. सभी को दिल की गहराईयों से धन्यवाद, सभी को इस विजय पर बधाई. आगे भी आपके विश्वास को मैं कायम रखूंगा.