राजधानी में पिछले दिनों बजरिया इलाके में हुए डबल मर्डर मामले की पेशी में आए एक युवक पर कोर्ट परिसर में आज सोमवार को जानलेवा हमला हुआ है. चार से पांच लोगों ने छुरी, चाकू और डंडों से गवाह नीलेश राय पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. नीलेश राय को सिर, चेहरे और शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल ले जाते हुए नीलेश राय ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि उस पर हमला स्थानीय मंत्री विश्वास सारंग के समर्थकों ने किया है. नीलेश राय ने एक कथित हमलावर की पहचान अविनाश ठाकुर के रूप में की है. यह हमला उस समय हुआ जब नीलेश राय गवाही देकर कोर्ट के पिछले दरवाजे के तरफ जा रहा था. एकाएक छुरी, चाकू और डंडों से लैस चार-पांच युवकों ने नीलेश राय पर हमला कर दिया. नीलेश राय पर हमला कर युवक भाग गए. हमले की वारदात होते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. कोर्ट परिसर में मौजूद कई पुलिस कर्मी मौका ए वारदात की तरफ दौड़े.विदित हो कि बीते दिनों बजरिया थाना क्षेत्र में मंत्री विश्वास सारंग के समर्थन अमित चौहान और उसके एक दोस्त की बंटी नामक आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद बंटी फरार हो गया था. बाद में बंटी ने अपने आपको को पुलिस के हवाले कर दिया था. इसी मामले के संबंध में नीलेश राय कोर्ट में पेशी के लिए आया था. नीलेश राय, बंटी ग्रुप का बताया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें