पंचायत स्तर पर नियुक्ति, निश्चित मानदेय और एबीएफओ की भर्ती में गौ सेवको को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर सोमवार को गो सेवकों ने राजधानी भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया. अपनी मांगो के समर्थन में गो सेवक नीलम पार्क में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हे नीलम पार्क में ही रोक दिया. अनुमति नही होने की वजह से पुलिस ने गौ सेवकों को पार्क के अंदर कर बाहर से लोहे का गेट बंद कर दिया. पुलिस प्रशासन द्वारा पार्क में बंद किए जाने से नाराज गौसेवकों ने पार्क के अंदर ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गौ सेवकों को भीड देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस के आलाअधिकारियों ने संघ नेताओं को सीएम के पास उनका मांग पत्र पहुंचाने का आश्वासन दिया लेकिन संघ के पदाधिकारी नही माने.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें