बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

निगम-मंडल कर्मचारियों को मिलेगा सातवा वेतनमान

वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बजट  प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य में शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है. स्थापना अनुदान प्राप्त करने वाली श्वशासी संस्थाओं, स्व वित्त पोषित नगरीय निकायों, निगम मंडलों एवं मंडल के सेवायुक् तों को भी सातवां वेतनमान दिया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि 1 जनवरी 2016 के पूर्व शासकीय सेवा से सेवानिवृत्तों को देय पेंशन एवं परिवार पेंशन में वृद्धि विचाराधीन रही है. इन्हें देयपेंशन में 10 प्रतिशत की दर से वृद्धि प्रस्तावित है. वित्त मंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वारनों एवं शालाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय तथा अंशकालिक सफाई कर्मचारियों, भृत्यों एवं लिपिकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि भी विचाराधीन है. 
किसानों के लिए अरबो रुपए हैं, फिर भी आप मचा रहे शोर
वित्त मंत्री जब नर्मदा से माइक्रो इरीकेशन योजनाओं की जानकारी दे रहे थे, तो उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन सहित अनेक सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर नर्मदा सूख चुकी है. मध्यप्रदेश  के हिस्से का पानी गुजरात सरकार को दिया जा रहा है. विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बजट में किसानों की उपेक्षा हो रही है. इस पर पंचायत  मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हमने अरबों रुपए किसानों के लिए रखे हैं. इसके बाद भी आप शोर मचा रहे हैं. बिजली की बात आने पर बसपा की शीला त्यागी ने कहा कि गांवों में घनघोर बिजली संकट है और तीन-तीन तक बिजली नहीं आ रही है. वित्त मंत्री जयंत मलैया जब बजट पेश करने के लिए खड़े हुए, कांग्रेस के मुकेश नायक ने तंज कसते हुए कहा कि वित्त मंत्री भाजपा सरकार का अंतिम बजट पेश कर रहे हैं उन्हें बधाई. इस पर जयंत मलैया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बजट भाषण शुरू कर दिया.
आदिवासी सांस्कृतिक केन्द्रों के लिए 5 करोड़ 90 लाख
वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक केन्द्र उमरिया जिले में आदिवासी कला केन्द्र तथा मूर्धन्य चित्रकार स्वर्गीय जनगणसिंह श्याम की स्मृति स्वरुप कला संग्रहालय की स्थापना प्रस्तावित है. विशेष पिछड़ी जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्योपुर में सहरिया, छिंदवाड़ा में भारयिा और डिंडारी में बैगा सांस्कृतिक केन्द्र के लिए प्रति केन्द्र 5 करोड़ 90 लाख रुपए के मान से स्थापना की जाना है. उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा की स्थापना और अन्य अनुषांगिक व्यवस्थाओं के लिए आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास का गठन किया गया है. इसके लिए 11 करोड़ का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक विकास के लिए 243 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें