पुरानी कहावत है कि जहां चाह है वहीं सफलता की प्रथम सीढ़ी भी है. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील की कोदरिया ग्राम पंचायत की महिला सरपंच अनुराधा जोशी ने जो कारनामा कर दिखाया है.वह प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य कर रहा है. ग्राम पंचायत कोदरिया जिसकी आबादी 25 हजार के आस पास है कि सरपंच निर्वाचित होने के बाद अनुराधा जोशी ने ग्राम पंचायत में कुछ नया करने की ठानी. अनुराधा ने बताया कि गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के शुद्ध पानी की समस्या सबसे विकट है. ग्रामीणों को कुए, हेण्डपम्प, और सामान्य पानी पर ही आश्रित रहना पड़ता है.कही भी पानी की शुद्धता नापने के कोई पैमाना नही है.जैसा पानी उपलब्ध है उसका उपयोग करना ही एक मात्र विकल्प होता है.
शासन स्तर पर भी ऐसी कोई योजना प्रचलित नही है, जिसमे आम जनता को शुद्ध आर.ओ. का पानी उपलब्ध हो सके. सक्षम परिवार तो घरो में आर ओ सिस्टम लगा लेते है पर आम जनो को आर ओ का पानी कैसे उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास शुरू किए. जनभागीदारी से इस कार्य को करने का मन बनाया. कई कंपनीयो से बात की फिर एक कंपनी ने अपना आर ओ प्लांट लगाने के लिए ग्राम पंचायत से एम ओ यू साइन किया और कम्पनी 50 पैसे प्रति लीटर आर ओ का पानी उपलब्ध कराने के लिए तैयार हुई जिसमें आय का 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत को भी देने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई. ग्राम पंचायत द्वारा कम्पनी को जगह और एक ट्यूबेल उपलब्ध कराई गई. कम्पनी ने ग्राम पंचायत में ही 10 लाख की लागत से आर ओ का प्लांट और दो एटीएम भी लगाए कंपनी ने परिवारों का एटीएम कार्ड भी बनाया और दूसरे एटीएम मे सिक्का डालने पर पानी उपलब्ध होता है. कंपनी ने ग्राम पंचायत पर ही अपना प्लांट लगाया और प्रति घंटा 1 हजार लीटर का आर.ओ सिस्टम चालू कर दिया.
सरपंच जोशी ने देखा की ग्रामीण क्षेत्र में महिला ही घरो में पानी लाने का काम करती है और महिलाओं को पंचायत तक पानी लेने के लिए आना पड़ता है.जिससे कई परिवार की महिलाएं पानी लेने के लिए नही आ रही है.इस पर चलित गाड़ी पर ही पानी रथ बनाकर आर ओ सिस्टम भी लगाकर ग्राम पंचायत में घर घर आर ओ पानी का वितरण प्रारम्भ किया.इसके माध्यम से 50 पैसा प्रति लीटर की दर से एक लीटर पानी उपलब्ध कराया जाने लगा और ग्राम पंचायत पर लगे आरओ सिस्टम से 8 रुपए में 20 लीटर पानी उपलब्ध किया जा रहा है. सरपंच अनुराध ने बताया की 4 हजार लीटर से अधिक आर ओ का पानी विक्रय किया जा रहा है. स्वच्छ पानी से पानी जनित होने वाले रोगों से होने वाली विमारियों में 50 प्रतिशत की कमी आई है और ग्राम पंचायत को आर ओ पानी के विक्रय से आय भी प्राप्त हो रही है. अनुराधा जोशी ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत आर ओ पानी के लाभ भी लोगो को बातये जा रहे है.विषेकर बच्चों को शुद्ध पानी पिलाये जाने और साफ हाथो से पानी पिलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.
शासन स्तर पर भी ऐसी कोई योजना प्रचलित नही है, जिसमे आम जनता को शुद्ध आर.ओ. का पानी उपलब्ध हो सके. सक्षम परिवार तो घरो में आर ओ सिस्टम लगा लेते है पर आम जनो को आर ओ का पानी कैसे उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास शुरू किए. जनभागीदारी से इस कार्य को करने का मन बनाया. कई कंपनीयो से बात की फिर एक कंपनी ने अपना आर ओ प्लांट लगाने के लिए ग्राम पंचायत से एम ओ यू साइन किया और कम्पनी 50 पैसे प्रति लीटर आर ओ का पानी उपलब्ध कराने के लिए तैयार हुई जिसमें आय का 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत को भी देने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई. ग्राम पंचायत द्वारा कम्पनी को जगह और एक ट्यूबेल उपलब्ध कराई गई. कम्पनी ने ग्राम पंचायत में ही 10 लाख की लागत से आर ओ का प्लांट और दो एटीएम भी लगाए कंपनी ने परिवारों का एटीएम कार्ड भी बनाया और दूसरे एटीएम मे सिक्का डालने पर पानी उपलब्ध होता है. कंपनी ने ग्राम पंचायत पर ही अपना प्लांट लगाया और प्रति घंटा 1 हजार लीटर का आर.ओ सिस्टम चालू कर दिया.सरपंच जोशी ने देखा की ग्रामीण क्षेत्र में महिला ही घरो में पानी लाने का काम करती है और महिलाओं को पंचायत तक पानी लेने के लिए आना पड़ता है.जिससे कई परिवार की महिलाएं पानी लेने के लिए नही आ रही है.इस पर चलित गाड़ी पर ही पानी रथ बनाकर आर ओ सिस्टम भी लगाकर ग्राम पंचायत में घर घर आर ओ पानी का वितरण प्रारम्भ किया.इसके माध्यम से 50 पैसा प्रति लीटर की दर से एक लीटर पानी उपलब्ध कराया जाने लगा और ग्राम पंचायत पर लगे आरओ सिस्टम से 8 रुपए में 20 लीटर पानी उपलब्ध किया जा रहा है. सरपंच अनुराध ने बताया की 4 हजार लीटर से अधिक आर ओ का पानी विक्रय किया जा रहा है. स्वच्छ पानी से पानी जनित होने वाले रोगों से होने वाली विमारियों में 50 प्रतिशत की कमी आई है और ग्राम पंचायत को आर ओ पानी के विक्रय से आय भी प्राप्त हो रही है. अनुराधा जोशी ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत आर ओ पानी के लाभ भी लोगो को बातये जा रहे है.विषेकर बच्चों को शुद्ध पानी पिलाये जाने और साफ हाथो से पानी पिलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें