सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

जीतू पटवारी पहुंचे साइकिल से

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किसानों के लिए 'किसान अधिकार यात्रा'  रैली की शुरूआत की है.  इस यात्रा के तहत इंदौर से  कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी आज राजधानी पहुंचे. पटवारी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह और कांग्रेस विधायकों ने स्वागत किया.  इस साइकिल रैली का मकसद किसानों को कृषि के दौरान लिया गए ऋण में छूट की मांग को लेकर है. इस रैली में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह के साथ विधायकों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया है.
 उल्लेखनीय है कि  रविवार को भी जीतू पटवारी ने इंदौर भोपाल में साईकल यात्रा निकाली, जिसमें उनके साथ कांग्रेस के कई साइकिल यात्रा निकाली. इस यात्रा के दौरान विधायक द्वारा लगभग 200 किलोमीटर साइकिल चालाई गई थी. रैली के रुप में भोपाल आए जीतू पटवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसान जहां हाड़तोड़ मेहनत कर के देश कि जनता के लिए काम कर रहा है. वह खुद भूखा और कर्ज के दलदल में फंस के आत्महत्या कर रहा है वहीं भाजपा की सरकार किसानों को तिलतिल कर के मार रही है. लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ाकर खाद और बीज के दामों को भी बढ़ा रही है. यात्रा के दौरान पटवारी ने कहा कि लगभग 90 लाख किसानों पर करीब 60 हजार करोड़ का कर्ज है. अगर यू पी और महाराष्ट्र सरकार भाजपा सरकार का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों का कर्ज माफ करने में क्या हर्ज है. वहीं एक तरफ तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि क्षेत्र में केन्द्र सरकार से पुरुस्कार पर पुरुस्कार लिए जा रहे है.  वहीं दूसरी ओर प्रदेश का किसान अपनी दुर्दशा पर रो रहा है.  मध्य प्रदेश में किसानों की आर्थिक हालत खराब है. किसानों को उनकी फसल की मूल लागत भी नहीं मिल रही है. शिवराज सरकार भावांतर योजना के नाम पर किसानों के साथ मजाक उड़ा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें