सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण में उदासीनता बरतने पर मध्यप्रदेश के सागर एवं छतरपुर जिले के जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारियों को स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया है. संभागीय उपसंचालक महिला सशक्तिकरण सागर संभाग ने उपरोक्त दोनों जिले के अधिकारियों को स्पष्टीकरण पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि वे 24 फरवरी से पूर्व समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण प्रतिवेदन अथवा फोर्स क्लोज हेतु अभिमत सहित प्रस्ताव भेजें, अन्यथा की स्थिति में किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारियों की व्यक्तिश: जिम्मेदार माने जाएंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निदेर्शानुसार लेवल-3 पर भी शिकायतों के स्पेशल क्लोजर के अधिकार संभागीय उपसंचालक महिला सशक्तिकरण कार्यालय को दिये गये है. इस हेतु फोर्स क्लोज प्रतिवेदन के लिए पूर्व में भी इन दोनों ही अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया, परन्तु इसके बावजूद भी इन दोनों ही अधिकारियों द्वारा समुचित निराकरण अथवा फोर्स क्लोज प्रतिवेदन न भेजने के कारण शिकायतें लेवल-4 में स्थानांतरित हो गई हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा अपने पदीय कार्य में घोर लापरवाही की जा रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें