प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नर्मदा नदी के किनारे स्थित 16 जिलों के एक हजार 198 ग्रामों में सामाजिक न्याय विभाग के कला पथक दल के कलाकार नशा मुक्ति कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे. होशंगाबाद जिले में भी कला पथक दल के कलाकारों द्वारा नर्मदा के तटीय ग्रामों में नशा मुक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नशा मुक्ति की अलख जगाएंगे. इस संबंध में प्रदेश स्तर के 15 शासकीय कलापथक दलों द्वारा ग्रामों में प्रचार-प्रसार का कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है. कलापथक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों - जैसे गीत, नाटक आदि के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करेंगे. उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाईकर ने बताया कि कलापथक दल द्वारा जिले के ग्राम शुक्करवाड़ाकलॉ, बीकोर, गनेरा, सांगाखेडाखुर्द, बछवाड़ा, आंमखेड़ी, कोडरवाड़ा, सरार्केसली, मारागांव, गुडला, गुडलाधानसी, बुधनी, बनखेडी, पथरई, नसीराबाद, गोदलवाड़ा, मांजरा, खरगावली, मुडिंयाखेड़ा, तमचस, जनकपुर, सतवासा, उमरखेडी, झालसरसेट, गोरा, सकतपुर, उमरखेडी, रायपुर, डोंगरवाड़ा, तालनगरी, बरदुआ, रंढाल, परार्देह, हांसलपुर, खरखेडी, खोकसर, टिगरिया, नानपा, कुलड़ा, कजलास, खेरा, नडरोली, डाबिया, सुरेलाकिशारे, बुधनी, काठी, सांडिया, मांथनी, मोहारीकलॉ, सागई, घुरका, मोहारीखुर्द, हथनीखापा, सहलवाड़ा, लुचगांव, रामगढ़, पथाड़ा, बोरठ, अंमलाड़ा, डोगर, राशि, बाबरी, ग्वारी, हथनापुर, भिलाडियाखुर्द, हमीदपुर, कुंडकलॉ, उमरिया, पापन, कजली, डिमावर, कमडाई, भेला, घोघरा, आईपा, पामली, रामनगर, हथनाबड़, अजेरा, साकला, गजनई, गलचा, रेवाबनखेडी, रेवामुहारी, भटगांव, मदनपुर, माछा और इशरपुर में नशा मुक्ति का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. उपसंचालक श्रीमती प्रमिला वाईकर ने बताया कि कलापथक दल 17 मार्च तक इन ग्रामों में प्रति दिन नशा मुक्ति योजना पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक एवं कम से कम 4 नशा मुक्ति से संबंधित गीतों की प्रस्तुतियां देंगे. कलापथक दल प्रतिदिन 2-3 कार्यक्रम करेंगे. कलापथक दल 17 मार्च तक सभी कार्यक्रम पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक ग्राम में कार्यक्रम के पश्चात सचिव या सरपंच से प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करेंगे. कलापथक दल को भ्रमण हेतु वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. कलापथक दल भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम ग्रामों में ही करना सुनिश्चित करेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें