फेसबुक मैसेंजर पर एक छात्रा को अश्लील फोटोज भेजने वाले मनचले आरोपी को इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी ने युवती की आॅरिजनल फोटोज को एडिट करके अश्लील इमेज बनाई थी. पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है. इंदौर क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी की पहचान पंकज पिता हरीश चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी मकान नम्बर 78 आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा इंदौर, के रूप में हुई है. एएसपी सिंह का कहना है कि बीते दिनों छोटा बागडदा अनाज मंडी में डाटा एंट्री का काम करने वाली एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में छात्रा द्वारा बताया गया था कि आरोपी पंकज ने करीब एक वर्ष पूर्व उसे शादी के लिए प्रपोज किया था. पंकज का प्रपोजल रिजेक्ट करने के बाद उसने युवती को बदमान करने की ठान ली. एएसपी सिंह का कहना है कि आरोपी पंकज ने युवती की फोटोज को एडिट करके अश्लील मैसेज बना लिए. वह इन आपत्तिजनक फोटोज को फेसबुक मैसेंजर पर शेयर करने लगा. एएसपी सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें