प्रदेश के किसानों की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी राउ से भोपाल तक साइकिल यात्रा करेंगे. विधायक जीतू पटवारी ने इस बात की जानकारी आज शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है.जीतू पटवारी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भावान्तर भुगतान योजना व्यापारियों को फायदा पहुंचाने और काला बाजारी के लिए लाई गई है. भावान्तर योजना के जरिए गरीब किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस विधायक ने सरकार से किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग की है. साथ ही किसानों को सस्ती और पूर्ण बिजली के साथ 3 हजार रुपए क्विंटल अनाज का दाम फिक्स करने की मांग भी कांग्रेस विधायक ने की है. जीतू पटवारी का कहना है कि कांग्रेस विधायक दल विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाएगी. उन्होंने कहा कि वह किसानों की मांग को लेकर जीतू पटवारी राउ से भोपाल तक करेंगे साइकिल यात्रा. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ जीतू पटवारी 26 फरवरी को विधानसभा पहुंचेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें