मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

कंटेनर ने कुचला 5 महिलाओं को

 इंदौर के सांवेर में सड़क किनारे जा रही पांच महिलाओं को तेज गति से भागते कंटेनर ने कुचल दिया और आगे जा कर पलट गया. इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी वही तीन घायल है. इनमें से एक को इंदौर एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. वही इस हादसे के बाद इंदौर उज्जैन मार्ग करीब तीन घंते के लिए ग्रामीणों ने बंद कर दिया.
हादसा खान बड़ोदिया का है. 5 महिलाएं खेतों में काम करने के लिए घर से निकली थीं. घर से निकलकर जैसे ही वे इंदौर-उज्जैन हाईवे पर पहुंची पीछे से आए एक तेजगति कंटेनर (एनएल 01 एए 2411 ) ने उन्हें टक्कर मारते हुए पलट गया. कंटेनर के नीचे एक महिला दब गयी. कंटेनर हटा कर नीचे दबी महिला को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चूकी थी. वही एक महिला को अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया. तीन घायल महिलाओं को इलाज के लिए सांवेर अस्पताल ले जाया गया. जहां से एक गम्भीर महिला को इंदौर रेफर कर दिया गया. वही इस हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने चक्काजाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की झड़प हुई. मामाले को गर्म होता देख इंदौर से पुलिस बल भेजा गया. करीब तीन घंटे की मश्क्कत के बाद इंदौर उज्जैन रोड को फिर से यातायात के लिए शुरू किया जा सका. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें